पेट्रोल भराते ही गड़बड़ाने लगी बाइकें, मिलावट के शक में पंप पर हंगामा

शिकारीपाड़ा के एकलव्य फ्यूलिंग स्टेशन पर पेट्रोल में मिलावट के आरोपों के बाद उपभोक्ताओं ने हंगामा किया. पंप प्रबंधन ने बिक्री रोककर जांच का आश्वासन दिया है.

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा स्थित एकलव्य फ्यूलिंग स्टेशन में पेट्रोल में मिलावट किये जाने के आरोप को लेकर गुरुवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया. पेट्रोल भराने के बाद वाहनों में खराबी आने की शिकायत करते हुए कई उपभोक्ता पेट्रोल पंप पहुंचे और ईंधन की गुणवत्ता पर सवाल उठाये. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने पेट्रोल की जांच कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

पेट्रोल भराने के बाद वाहनों में आयी खराबी

उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने उक्त पेट्रोल पंप से अपने वाहनों में पेट्रोल भराया था. इसके बाद कुछ वाहनों के इंजन में अचानक परेशानी आने लगी. वाहन के स्टार्ट होने में दिक्कत, इंजन के झटके लेने और सुचारू रूप से नहीं चलने जैसी शिकायतें सामने आने के बाद उपभोक्ताओं को पेट्रोल की गुणवत्ता पर संदेह हुआ. इसके बाद वे पेट्रोल पंप पहुंचकर विरोध जताने लगे.

पेट्रोल के नमूने की जांच की मांग

हंगामे के दौरान उपभोक्ताओं ने पेट्रोल के नमूने की जांच कराने की मांग की. उनका कहना था कि यदि ईंधन में किसी प्रकार की मिलावट पायी जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उपभोक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल की कीमत चुकाने के बाद उन्हें गुणवत्तापूर्ण ईंधन मिलना चाहिए. ईंधन में मिलावट होने की स्थिति में वाहन के इंजन को नुकसान पहुंचने के साथ उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

मैनेजर के आश्वासन पर शांत हुआ मामला

मामले को लेकर पेट्रोल पंप परिसर में कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. पेट्रोल पंप के मैनेजर मिलन कुमार मंडल ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने पेट्रोल का मूल्य और बाइकों की मरम्मती का खर्च देने की बात कही, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

कंपनी को दी गयी मामले की जानकारी

मैनेजर मिलन कुमार मंडल ने बताया कि मामले की जानकारी कंपनी को दी गयी है तथा पंप में पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी गयी है. कंपनी द्वारा जांच के उपरांत ही पेट्रोल की बिक्री की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वरूण वर्मा

वरूण वर्मा पिछले एक दशक से प्रभात खबर से जुड़े हैं और दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र से पत्रकारिता कर रहे हैं. ग्रामीण पत्रकारिता में उनकी मजबूत पहचान है. वे सामाजिक, प्रशासनिक, विकास एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर लगातार निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षधर रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >