हादसा : दो बाइक में टक्कर, एक की हालत गंभीर, रेफर

गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे गोपीकांदर थाना क्षेत्र कांटा झरना के पास घटना.

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे गोपीकांदर थाना क्षेत्र कांटा झरना के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में संतोष गृही घायल हो गया. राहगीरों ने सड़क दुर्घटना की खबर गोपीकांदर पुलिस को देने के बाद एएसआइ धर्मल मांझी घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. डॉक्टर रवि शंकर प्रसाद ने प्राथमिक इलाज कर बताया सिर व दायां पैर में ज्यादा चोट व कट जाने से खून ज्यादा निकल जाने से स्टिच लगाकर सीटी स्कैन व बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. संतोष गृही गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामबानी पहाड़िया टोला का रहनेवाला है. दोस्त के बाइक में साप्ताहिक हटिया में खरीदारी के लिए आया था. वापस शाम को बाइक से घर लौटने के दौरान दुर्गापुर की तरफ से आ रहे अज्ञात बाइक से टक्कर हो जाने पर पीछे बैठे संतोष गृही सड़क पर गिर कर घायल हो गया. दोनों बाइक चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >