कल बांग्ला जातरा प्रणाम तोमाय घनश्याम का होगा मंचन

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई

रानीश्वर. स्वामी प्रणवानंद सेवा मिशन पाटजोड़ में धूमधाम से बासंती दुर्गा पूजा सह अन्नपूर्णा पूजा की जा रही है. मंगलवार को महाष्टमी पूजा की गई. स्वामी प्रणवानंद सेवा मिशन पाटजोड़ के स्वामीजी स्वामी चरणानंदजी महाराज ने बताया कि इस बार मिशन में 12 वीं बासंती दुर्गा पूजा की जा रही है. प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई है. बासंती दुर्गा पूजा से आसपास के गांवों का माहौल भक्तिमय हो उठा है. इस उपलक्ष्य में बांग्ला पंचांग के 5 वैशाख तथा अंग्रेजी 18 अप्रैल गुरुवार की शाम स्वामी प्रणवानंद सेवा मिशन पाटजोड़ में कोलकाता के विख्यात भक्ति मूलक बांग्ला जातरा प्रणाम तोमाय घनश्याम का मंचन किया जायेगा. कोलकाता के स्वर्णमंजरी जातरा युनिट के निर्देशन में सुवीर चटर्जी अभिनीत बांग्ला जातरा का मंचन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >