ब्रेकर के पास अनियंत्रित हुई बाइक, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

गोपीकांदर में स्टेट हाईवे पर ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में मोहम्मद समीम खान, उनकी पत्नी तपीना अंजू और 12 वर्षीय बेटे मोहम्मद अरसलाम घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

प्रतिनिधि, गोपीकांदर : गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना गेट के सामने सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए. बाइक पर सवार होकर मोहम्मद समीम खान (48 वर्ष), उनकी पत्नी तपीना अंजू (37 वर्ष) और 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अरसलाम पाकुड़ स्थित तोड़ाय ससुराल से अपने घर दुमका लौट रहे थे.

ब्रेकर के पास असंतुलित हुई बाइक

इसी दौरान गोपीकांदर थाना गेट के सामने सड़क पर बने ब्रेकर के पास बाइक असंतुलित हो गई. इससे बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सक हेमंत मुर्मू ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया.

बेहतर इलाज के लिए दुमका भेजा गया

इसके बाद घायलों को निजी वाहन से दुमका भेजा गया. हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >