सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU) के हिंदी विभाग में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन हुआ. इस समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शिक्षकों ने भविष्य के मार्गदर्शक बनने के गुर सिखाए.

दुमका : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU) के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सेमेस्टर-2 एवं अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों सहित सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे. समारोह की शुरुआत नेपाल में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई. इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई.

डॉ. राधाकृष्णन को माल्यार्पण कर किया नमन

शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिन्हा, सहायक प्राध्यापक डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. आमिर हसन एवं डॉ. राजेश प्रसाद ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अध्ययन, मानवीय मूल्यों और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया.

शिक्षक भविष्य के मार्गदर्शक : वक्ता

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और भविष्य को गढ़ने वाले मार्गदर्शक होते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया.

लघु नाटिका, गीत और नृत्य ने बांधा समां

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, गीत, मनमोहक नृत्य और भावपूर्ण कविता पाठ की प्रस्तुतियां दीं. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे माहौल में उत्साह और उल्लास का रंग भर गया.

विद्यार्थियों ने संभाली कार्यक्रम की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का सफल संचालन अंतिम सेमेस्टर के छात्र जोगिंदर पाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेमेस्टर-2 के छात्र बिट्टू सोरेन ने प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >