गोपीकांदर के गांवों में टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू, संभावित मरीजों की हो रही जांच

गोपीकांदर के गांवों में पिरामल स्वास्थ्य द्वारा टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया है. संभावित मरीजों की जांच कर प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है.

गोपीकांदर: इलिओस मैनेजमेंट कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (पिरामल स्वास्थ्य) की ओर से शनिवार को गोपीकांदर प्रखंड के तरनी, दुदुआं, मुहालो और चिरापाथर गांव में यक्ष्मा स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया. शिविर में संभावित टीबी मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य जांच की गई.

पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि रंजीत मंडल ने बताया कि अभियान के तहत गोपीकांदर प्रखंड के सभी गांवों में चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे. शिविर में संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (डायबिटीज), बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच तथा आवश्यकता पड़ने पर डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक लेकिन पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है. दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, बलगम में खून आना, लगातार बुखार, रात में अत्यधिक पसीना आना, वजन कम होना और भूख में कमी इसके प्रमुख लक्षण हैं. समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है. इसलिए लोगों से लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई.

अभियान में लैब टेक्नीशियन जोनाथन मुर्मू, रेडियोग्राफर अभिमन्यु कुमार, कम्युनिटी मोबिलाइजर सूरज कुमार, शमशाद अंसारी, बिट्टू शाह, राहुल कुमार, राजीव कुमार तथा गोपीकांदर प्रखंड के एसटीएस आशीष पंजियारा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे. सभी ने संयुक्त रूप से गोपीकांदर को टीबी मुक्त प्रखंड बनाने के लिए जनसहभागिता के साथ अभियान चलाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >