सूरज-11 ने अभिषेक-11 को सात विकेट से हराकर खिताब जीता

उमेश पंडा ने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है. हारे हुए खिलाड़ी को दोगुने जोश एवं उत्साह के साथ आगे सफलता हासिल करने के लिए प्रयास करना होगा.

बासुकिनाथ. नगर पंचायत बासुकिनाथ क्षेत्र के वार्ड नंबर-04 के आरसीसी खेल मैदान में आयोजित बासुकिनाथ प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में सूरज-11 की टीम ने बाजी मारी. शनिवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में अभिषेक-11 एवं सूरज-11 के बीच मुकाबला खेला गया. इसमें अभिषेक-11 की टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरज-11 की टीम ने अपने आतिशी बल्लेबाज मोहन कुमार के नाबाद 25 गेंद में 48 रन की धुआंधार पारी की बदौलत मात्र तीन विकेट के नुकसान पर आठ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. विजेता टीम के कप्तान एवं उपविजेता टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता उमेश पंडा ने ट्राॅफी एवं नगद इनामी राशि देकर सम्मानित किया. उमेश पंडा ने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है. हारे हुए खिलाड़ी को दोगुने जोश एवं उत्साह के साथ आगे सफलता हासिल करने के लिए प्रयास करना होगा, जबकि विजेता टीम को अपनी लय बरकरार रखने के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन एवं खेल के महत्व के बारे में जानकारी दी. बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों के भविष्य के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है. इस टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका में निलेश कुमार सिंह तथा राकेश कुमार थे. इस फाइनल मैच के दौरान शंभू राव, अभिषेक राव, धीरज राव, पिंटू पंडा, प्रमोद राव, कुंदन कुमार राव, अभय राव, बाबू राव, मुन्ना राव, ओम कुमार राव, ऋतिक राव, कुमोद राव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी वो स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >