खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा

स्वामी प्रणवानंद सेवा मिशन पाटजोड़ के चिल्ड्रेन होम के बच्चे-बच्चियों के बीच रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

रानीश्वर. स्वामी प्रणवानंद सेवा मिशन पाटजोड़ के चिल्ड्रेन होम के बच्चे-बच्चियों के बीच रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें चिल्ड्रेन होम के बच्चे बच्चियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. सचिव स्वामी चरणानंदजी महाराज उर्फ बबलू महाराज ने बताया कि बच्चों के बीच फुटबॉल के अलावा 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, रस्सी खींचने की प्रतियोगिता, विस्कुट दौड़ प्रतियोगिता करायी गयी. बच्चों व बच्चियों के टीम के बीच अलग-अलग फुटबॉल मैच कराये गये. प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करनेवाले बच्चे बच्चियों के बीच पुरस्कार वितरण भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >