JSSC CGL Exam रद्द करने को लेकर छात्रों ने दुमका और साहिबगंज में की सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

JSSC CGL Exam रद्द करने को लेकर छात्र संगठनों ने दुमका और साहिबगंज में सड़क जाम कर दिया है. जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी है.

दुमका/साहिबगंज : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा (JSSC CGL Exam) में गड़बड़ी को लेकर छात्र समन्वय समिति ने गुरुवार को झारखंड बंद का अह्वान किया है. कई संगठनों में इस बंद को अपना समर्थन दिया है. जिसका कई जिलों में व्यापक असर देखने को मिला है. दुमका के फूलो झानो चौक छात्र संगठनों ने चक्का जाम कर दिया है. इस वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. रामपुरहाट, दुमका-पाकुड़-साहिबगंज रोड पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है. वहीं साहिबगंज में भी ऐसे ही नजारा देखने को मिला.

साहिबगंज में भी सड़क उतरे छात्र

साहिबगंज हॉस्टल के आदिवासी छात्र सुबह से सड़क पर उतर आए और शहर घूम घूम कर बाजारों को बंद कराया. विनोद मुर्मू के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने सुबह 9 बजे से ही सड़क जाम कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना प्रभारी अमित कुमार, सदर एसडीओ अंगार नाथ सोनकर, बीडीओ सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे चुके हैं.

परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही छात्र कर रहे हैं विरोध

बता दें कि जेएसएससी परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही छात्र संगठन परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने का मांग कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले 30 सितंबर को हजारों अभ्यर्थियों ने आयोग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद आयोग के सचिव ने जांच पूरी होने तक रिजल्ट प्रकाशित नहीं करने की बात की. 2 अक्टूबर को भी हजारीबाग में छात्रों का एक संगठन ने पीएम मोदी से मुलाकात कर इस पूरे मामले से अवगत कराया साथ ही इसमें हस्तक्षेप करने का आग्रह किया.

Also Read: JSSC CGL Exam: रांची के 135 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा, कोडवाले ताले में बंद थे प्रश्नपत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >