दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी वोटों की गिनती : डीसी

प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

दुमका. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम व काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया. चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने काउंटिंग हॉल में कुर्सी, टेबल, बिजली, एयर कंडिशनर, पंखा, इत्यादि वस्तुओं का जायजा लिया तथा उसे समय से पहले दुरुस्त करने का निर्देश दिया. हॉल में लाइटिंग की पूर्ण व्यवस्था, सुरक्षाबलों के रहने के लिए की जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं, कॉलेज परिसर की सफाई सहित अन्य जरूरी कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान निदेशक डीआरडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >