आग से खलिहान में रखे पुआल व थ्रेशर जलकर राख

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के मोहालो गांव की घटना.

गोपीकांदर. गोपीकांदर थाना क्षेत्र के मोहालो गांव के दो खलिहान में आग लग गयी. थ्रेशर समेत 20 हजार पुआल जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने खलिहान में आग लगने की सूचना गोपीकांदर पुलिस को दी. स्थिति को देखते हुए एसआइ धर्मल मांझी ने तुरंत पानी की टैंकर मंगवाकर ग्रामीणों की मदद से खलिहान पर लगे आग पर काबू पाया गया. ग्रामीण सलीम हांसदा ने बताया कि खलिहान के बगल में मकईबाड़ी में पूर्व से ही आग लगी थी. रविवार सुबह आग तेज हवा की वजह से खलिहान पर रखे पुआल पर लग गयी. सलीम ने बताया कि दो खलिहान में तीन लोगों के जिसमें अनिल हांसदा, सलीम हांसदा व जोएल हांसदा का लगभग 20 हजार पुआल व धान झाड़ने वाली मशीन जलकर राख हो गयी. दोनों को मिलाकर लगभग 22 हजार की क्षति बतायी जा रही है. आग बुझाने के दौरान गांव के चंदू टुडू, सुलेमान हांसदा, विनय सोरेन, छोटे देहरी, सोम हेंब्रम अविनाश हेंब्रम ने काफी मेहनत की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >