रानीश्वर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाकुड़िया में 25 सितंबर को स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया जायेगा. इसके लिए बीइइओ सह बीआरसी समन्यक के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है. बीआरपी अवधेश कुमार ने बताया कि एसएमसी गठन के लिए बीआरपी व सीआरपी कांचन मंडल को प्रतिनियुक्त किया गया है.
30 जुलाई को ग्रामीणों ने की थी तालाबंदी
उल्लेखनीय रहे कि यूएमएस पाकुड़िया में विद्यालय का विकास नहीं होने व प्रधानाध्यापक सहित दो सहायक अध्यापक व अध्यापिका को स्कूल से हटाने की मांग को ग्रामीणों ने 30 जुलाई को हंगामा करते हुए स्कूल में तालाबंदी कर दिया था.
थाना प्रभारी ने पहुंचकर समझाया
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार पुलिस बल के साथ उसी दिन शाम को गांव पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्कूल का ताला खोलने का अनुरोध किया था.
बीइइओ की टीम ने की छानबीन
दूसरे दिन बीइइओ सह बीआरसी समन्यक एस्थेर मुर्मू टीम के साथ स्कूल पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था. उसके बाद जिला शिक्षा अधीक्षक भी स्कूल पहुंच कर पूछताछ की थी.
अब होगा एसएमसी का गठन
इसके बाद स्कूल में एसएमसी का गठन नहीं किया गया था. अब 25 सितंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाकुड़िया में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया जायेगा.
