सर गंगाराम अस्पताल जाकर भी शिबू सोरेन से क्यों नहीं मिलीं बड़ी बहू सीता मुर्मू सोरेन? खुद बताया

Sita Soren on Shibu Soren Health: शिबू सोरेन के दिवंगत बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता मुर्मू सोरेन ने कहा कि उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा की. अपने बाबा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ करें और वे घर लौटें. फिर घर पर जैसे पहले उनसे मिलते थे, फिर उनसे मुलाकात हो.

Sita Soren on Shibu Soren Health: झारखंड के सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन गंभीर रूप से बीमार हैं. नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, छोटे पुत्र बसंत सोरेन और परिवार के अन्य सभी सदस्य गुरुजी की सेवा में लगे हैं, लेकिन बड़ी बहू सीता मुर्मू सोरेन उनसे नहीं मिल सकीं. सीता सोरेन की शिबू सोरेन से मुलाकात क्यों नहीं हो पायी, इसकी वजह भी उन्होंने खुद बतायी.

देर तक अस्पताल के बाहर गाड़ी में बैठी रही सीता

हूल दिवस पर साहिबगंज के भोगनाडीह जाने से पहले दुमका में सीता मुर्मू सोरेन ने सोमवार 30 जून 2025 को कहा कि वह दिल्ली गयीं थीं. अस्पताल के बाहर काफी देर तक गाड़ी में बैठी रहीं. सोचती रही कि इतनी खराब हालत में बाबा से कैसे मिलूंगी. बाद में अस्पताल में जाकर देखा कि बाबा का बहुत अच्छे से इलाज हो रहा है. बड़े से बड़े डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.

बाबा को इस हालत में देखने की हिम्मत नहीं जुटा पायी – सीता सोरेन

सीता सोरेन ने कहा कि उन्होंने कभी अपने बाबा (शिबू सोरेन) को इस हालत में नहीं देखा. वह हिम्मत नहीं जुटा पायीं कि वह बिस्तर पर पड़े दिशोम गुरु अपने बाबा (शिबू सोरेन) से जाकर मिल सकें. इसलिए वह उनसे बिना मिले ही चली आयीं. हालांकि, वह लगातार दुआ कर रहीं हैं कि बाबा जल्द से ठीक होकर घर आयें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीता सोरेन ने मंदिर में जाकर बाबा के लिए मांगी दुआ

शिबू सोरेन के दिवंगत बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता मुर्मू सोरेन ने कहा कि उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा की. अपने बाबा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ करें और वे घर लौटें. फिर घर पर जैसे पहले उनसे मिलते थे, फिर उनसे मुलाकात हो.

पिता से भी ज्यादा स्नेह करते हैं बाबा – सीता सोरेन

सीता मुर्मू सोरेन ने कहा कि उनके ससुर शिबू सोरेन ने उन्हें अपने पिता से भी ज्यादा स्नेह दिया है. वह चाहती हैं, परिवार और झारखंड के सभी लोग चाहते हैं कि बाबा जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें. उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी लोग दुआ कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

भोगनाडीह में ग्रामीण और प्रशासन के बीच बवाल के बाद शुरू हुआ कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

हूल दिवस कार्यक्रम से पहले भोगनाडीह में बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

Hul Diwas 2025: ब्रिटिश शासन और जमींदारों के अत्याचार के खिलाफ आदिवासियों के विद्रोह की कहानी है ‘हूल क्रांति’

Hul Diwas 2025: भोगनाडीह की इन 5 जगहों पर आज भी जिंदा है हूल क्रांति की यादें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >