एआई से ऑटोमेटिक फार्मिंग तक, अभियंता दिवस पर बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

दुमका के सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में अभियंता दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी और 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी' पर सेमिनार का आयोजन हुआ. छात्रों ने रोबोटिक क्लब के माध्यम से फेस रिकॉग्निशन और ऑटोमेटिक फार्मिंग जैसे मॉडल प्रस्तुत कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

दुमका : सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका में मंगलवार को अभियंता दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी ज्ञान, नवाचार और रचनात्मकता की भावना को बढ़ावा देना था.

गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

समारोह की शुरुआत विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ हुई. इसके बाद छात्राओं के स्वागत गीत और अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया.

रोबोटिक क्लब के मॉडल रहे आकर्षण

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंजीनियर केएन सिंह, विशिष्ट अतिथि मो वासिम बारी तथा सम्माननीय अतिथि अफरोज हुसैन उपस्थित रहे. विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी भी मौजूद रहे.

रोबोटिक क्लब के छात्रों ने फेस रिकोग्निशन एटेंडेंस सिस्टम और आटोमेटिक फार्मिंग सिस्टम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान और तकनीकी मॉडल प्रदर्शित किए.

तीन सर्वश्रेष्ठ मॉडल चुने गए

अतिथियों ने प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए तीन सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया.

एआई के रचनात्मक इस्तेमाल पर जोर

सेमिनार सत्र में अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर नई तकनीकों को समझना चाहिए. एआई आज के समय की बेहद महत्वपूर्ण तकनीक है, जिसका उपयोग समाज और देश के विकास में रचनात्मक रूप से किया जाना चाहिए.

छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

रोबोटिक क्लब के मेंटर चंद्रकांत पंडित एवं रफत शाहीन के मार्गदर्शन में छात्रों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रिंस कुमार गुप्ता, मनीष रंजन, रोनित राज और सुमित झा के प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे. छात्रा स्नेहा शर्मा ने अभियंता दिवस पर प्रभावशाली भाषण दिया.

मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

मंच संचालन रिया साहा ने किया तथा शिक्षक शब्बीर हुसैन का विशेष योगदान रहा. प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >