बासुकिनाथ पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कांवरियों से मिलकर जानी सुविधाओं की स्थिति

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर कांवरियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और बेहतर व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

बासुकिनाथ: पवित्र श्रावण मास में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने देश-विदेश से आए कांवरिया श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने कांवरियों से यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी होने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की.

बादल पत्रलेख ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवरिया श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है. बासुकिनाथ का चहुंमुखी विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.

रिंग रोड के निर्माण से मेला क्षेत्र का विस्तार हुआ है और आवागमन में सुविधा मिली है. क्यू कॉम्प्लेक्स, बस अड्डा, बाइपास, सड़क, टेंट सिटी और स्वास्थ्य सुविधाओं से श्रद्धालुओं को सहूलियत हो रही है.

उन्होंने मेला व्यवस्था में दिन-रात जुटे प्रशासनिक पदाधिकारियों और कर्मियों की सराहना की. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया तथा सभी शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय कांवर यात्रा की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आदित्यनाथ पत्रलेख

आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >