एसकेएमयू के बीएड कॉलेजों में दो सहायक प्राध्यापकों की होगी नियुक्ति, 2 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में बीएड कॉलेजों हेतु 2 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू. 57,700 मानदेय, एसटी श्रेणी आरक्षित। आवेदन आज ही करें.

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के साहिबगंज और गोड्डा बीएड कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए दो अस्थायी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी. अंग्रेजी पेडागॉजी और राजनीति विज्ञान पेडागॉजी के एक-एक पद के लिए 2 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय के दिघी परिसर में वॉक-इन इंटरव्यू होगा. दोनों पद एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं.

रिक्त पदों पर फिर शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया

स्ववित्तपोषित बीएड पाठ्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी है. कुछ दिन पूर्व हुए वॉक-इन इंटरव्यू में इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी थी. इसके बाद विश्वविद्यालय ने दोबारा प्रक्रिया शुरू की है. अंग्रेजी पेडागॉजी के लिए अंग्रेजी में पीजी, एमएड और शिक्षा विषय में नेट या पीएचडी, जबकि राजनीति विज्ञान पेडागॉजी के लिए राजनीति विज्ञान में पीजी, एमएड और शिक्षा विषय में नेट या पीएचडी अनिवार्य है.

57,700 रुपये मिलेगा मानदेय

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 57,700 रुपये कुल मानदेय दिया जायेगा. नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी आधार पर होगी और संबंधित बीएड पाठ्यक्रम के संचालन अथवा अभ्यर्थी के 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी.

आवेदन शुल्क 500 से 1000 रुपये

इच्छुक अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर 2 सितंबर को सुबह 10 बजे दिघी परिसर में उपस्थित होना होगा. सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1,000 रुपये तथा एसटी, एससी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित है. अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण-पत्र, जाति, आवासीय व अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे. कार्यरत अभ्यर्थियों को एनओसी भी प्रस्तुत करना होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >