ग्रामीण विकास मंत्री ने की बाबा फौजदारीनाथ की श्रृंगार पूजा

ग्रामीण विकास मंत्री ने की बाबा फौजदारीनाथ की श्रृंगार पूजा

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने बाबा फौजदारीनाथ का शृंगार पूजन किया. पुरोहितों ने ग्रामीण विकास मंत्री को फौजदारी बाबा का पूजन कराने के बाद माता पार्वती, काली माता व पीतांबरा भगवती राजराजेश्वरी माता बगलामुखी के मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना करायी. मंत्री ने शृंगार पूजन के बाद मंदिर प्रांगण में बाबा की आरती भी की. मंदिर के पंडा कुंदन झा व सारंग झा ने मंत्री को बाबा बासुकिनाथ का फोटो भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया. मंत्री ने कहा कि, हेमंत सरकार में राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है. जनता को किये वायदे पूरे किये जा रहे हैं. मौके पर पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, मंदिर प्रभारी सह बीडीओ कुंदन भगत, सीओ संजय कुमार, नपं प्रशासक अजमल हुसैन, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेद्र सिन्हा, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, संजीत सिंह, मंदिर न्यास पर्षद सदस्य कुंदन पत्रलेख, प्रदेश प्रतिनिधि सुबोध पंडा, नगर अध्यक्ष रोहित रंजन, मिथिलेश मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >