रानीश्वर. मसानजोर थाना क्षेत्र के रानीबहाल-दलाही सड़क पर बांसकुली पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार दोनों घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार युवक टोंगरा थाना क्षेत्र के कुमिरखाला गांव का रहनेवाला है, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सिउड़ी ले गया है. वहीं दूसरा युवक रमेश टुडू (25) जो टोंगरा थाना क्षेत्र के ही बड़ाहरखी गांव का रहनेवाला है. जिसे मसानजोर पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी रानीश्वर में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
