अलग-अलग हादसों में चालक-खलासी घायल, दो मवेशियों की मौत

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नलहची पुलिया के पास हादसा.

प्रतिनिधि, दुमका दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नलहची पुलिया के पास रविवार को हुई दो अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रक चालक व खलासी घायल हो गये, जबकि ओवरलोड बालू लदे हाइवा की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीहारी बिहार से मैदा की बोरी लाद कर रामपुरहाट जा रहा ट्रक (BR-06 GD-0750) नलहची पुलिया के पास मोड़ पर तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, हालांकि चालक व खलासी प्राथमिक उपचार के लिए पहले ही वहां से चले गये थे. दूसरी घटना में उसी स्थान के पास ओवरलोड बालू लदा हाइवा (WB-45-8664) तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गया. सड़क किनारे खड़े दो मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. हाइवा को जब्त कर थाने ले आयीह.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >