हादसा :: अज्ञात वाहन के धक्के से नीलगाय की मौत

रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर कुचियाडाली गांव के पास अज्ञात वाहन ने मार धक्का

रानीश्वर. थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर कुचियाडाली गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से नीलगाय की मौत हो गयी. हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंच कर नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. जानकारी के अनुसार बड़ा नदी डैम के जंगल से नीलगाय दौड़ते हुए सड़क पर आ गयी. उतने में सड़क पर वाहन आ जाने से उसकी चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार यहां के जंगल में काफी संख्या में नीलगाय है. फोटो- : नीलगाय का शव.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >