वाहन के धक्के से बाइक सवार दंपती की मौत

दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर सोमवार को कमारदुधानी गांव स्थित ऑर्चरी स्टेडियम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गयी.

आक्रोशित ग्रामीणों ने दुमका-मसलिया मार्ग को किया जाम दुमका-मसलिया मार्ग पर कमारदुधानी के पास हादसा प्रतिनिधि, जामा जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर सोमवार को कमारदुधानी गांव स्थित ऑर्चरी स्टेडियम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से पीजेएमसीएच भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान देर रात पति की भी मौत हो गयी. सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुशालपुर निवासी 42 वर्षीय जोवेल मरांडी अपनी पत्नी 40 वर्षीय सोनामुनी मुर्मू व बेटा 10 वर्षीय राजू मरांडी के साथ कैराबनी मिशन हॉस्टल बेटा को छोड़ने गये थे. इसी क्रम में बेटे को छोड़ने के बाद वे लोग लौटने के क्रम में ऑर्चरी स्टेडियम के पास हादसे का शिकार हो गये. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि दंपती की मौत की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने थाना को दी. सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची. शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव को लेकर मंगलवार को स्टेडियम के पास पहुंचे. दुमका-मसलिया मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया. पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने दो घंटे बाद जाम हटाया. परिजनों द्वारा मृतक दंपती के 10 वर्षीय पुत्र के सरकारी आवासीय विद्यालय में दाखिला की मांग कर रहे थे. थाना प्रभारी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि बच्चे का एडमिशन हर हाल में कराया जायेगा. इसके बाद परिजन माने और जाम हटा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >