Accident News : ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत, दो घायल

घटना गोविंदपुर -साहिबगंज मुख्य पथ स्थित मसलिया थाना अंतर्गत हथियापाथर सड़क टोला के पास की है. तेज रफ्तार ट्रेलर दुमका से फतेहपुर जा रहा था. स्कूटी में सवार तीन लोग भी दुमका आ रहे थे.

हादसा. साहिबगंज-गोविंदपुर पथ पर हथियापाथर के पास हुई घटना प्रतिनिधि, मसलिया ट्रेलर के धक्के से स्कूटी सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बच्ची व स्कूटी चालक युवक घायल हो गये. घटना गोविंदपुर -साहिबगंज मुख्य पथ स्थित मसलिया थाना अंतर्गत हथियापाथर सड़क टोला के पास की है. तेज रफ्तार ट्रेलर दुमका से फतेहपुर जा रहा था. स्कूटी में सवार तीन लोग भी दुमका आ रहे थे. हथियापाथर सड़क टोला के पास ट्रेलर चालक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े. घटना में स्कूटी मेंं पीछे बैठे 21 वर्षीय क्रिस टुडू के सिर में गंभीर चोट से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक क्रिस टुडू गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कारगलो गांव का रहनेवाला था. वहीं स्कूटी चालक ब्रह्मदेव हेंब्रम को शरीर में कई जगह चोट लगी है. छह वर्षीय बच्ची ज्योति किस्कू जामताड़ा के फतेहपुर थाना क्षेत्र के बमनबंदी गांव की रहनेवाली है. ज्योति को भी घटना में चोट आयी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पुलिस वैन में घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेजा. चिकित्सक ने क्रिस टुडू को मृत घोषित किया. वहीं दोनों घायलों का इलाज चल रहा था. वाहन को जब्त कर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >