शतरंज में अनिकेत, रिया, विवेक व शिवन्या ने मारी बाजी

इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-15 और अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता रविवार को रोमांचक मुकाबला संपन्न हो गया.

दुमका. इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-15 और अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता रविवार को रोमांचक मुकाबला संपन्न हो गया. अंडर-15 बालक वर्ग में अनिकेत कुमार पहले, कृष्ण कुमार सिंह दूसरे, राहुल हेंब्रम तीसरे स्थान पर रहे, जबकि आयुष अग्रवाल चौथे और रितेश सिंह पांचवें स्थान पर रहे. अंडर-15 बालिका वर्ग में रिया कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया. अंडर-11 बालक वर्ग में विवेक भारती पहले, सक्षम कुमार दूसरे और साहिल रजा तीसरे स्थान पर रहे. अंडर-11 बालिका वर्ग में शिवन्या कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया. समापन समारोह में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष उमाशंकर चौबे, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, सचिव घनश्याम प्रसाद साह, सहसचिव मिट्ठू पांडे, अमित कुमार शर्मा, संजय साह, और खेल प्रेमी अजय कुमार चौधरी, मुकेश कुमार, मनोज शर्मा उपस्थित थे. सचिव घनश्याम प्रसाद साह ने सभी खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और प्रदर्शन के लिए बधाई दी. बताया चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दुमका का प्रतिनिधित्व करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >