श्रावणी मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं के सुविधार्थ तैयारी की समीक्षा

बासुकिनाथ में यादव धर्मशाला प्रबंधन समिति की बैठक हुई. श्रावणी मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं के सुविधार्थ तैयारी की समीक्षा की गयी.

बासुकिनाथ. यादव धर्मशाला प्रबंधन समिति की बैठक बासुकिनाथ में रविवार को धर्मशाला के अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधार्थ सभी तैयारियों की समीक्षा की गयी. धर्मशाला के खाली कमरों को मेला के पूर्व आवंटित करने को लेकर चर्चा की गयी. दुकान के आवंटन में समाज के लोगों को प्राथमिकता देने और भाड़ा बढ़ाने पर विचार किया गया. बढ़ती महंगाई को देखते हुए धर्मशाला मंदिर के पंडित, मैनेजर, सफाई कर्मी और स्वीपर के मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया. पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए बोरिंग में अतिशीघ्र मोटर लगाने का निर्णय लिया गया. धर्मशाला के होल्डिंग टैक्स आदि भुगतान के लिए सचिव मृगेंद्र यादव और तारणी प्रसाद यादव को अधिकृत किया गया. श्रावणी मेला के मद्देनजर अगले दो महीने सावन और भादो में होने वाली मासिक बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, सचिव मृगेंद्र यादव, संयुक्त सचिव डॉ अमरेंद्र कुमार यादव, कोषाध्यक्ष मणिकांत लायक, अनंतलाल पंजियारा, सोमनाथ यादव, नंदलाल यादव, तारणी प्रसाद यादव, महेंद्र मरीक, ललित यादव, जयकांत यादव, प्रदीप कुमार यादव, दीपनारायण मसात, प्रकाश यादव, विजय यादव, घनश्याम यादव, अशोक यादव, सुरेश यादव, शंकर मांझी, मनोज पंजियारा, प्रीतम यादव, जयकांत मंडल, प्रसादी राउत साहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >