खबर का असर: रानीश्वर CHC गेट पर जलजमाव से राहत, नाली बनाकर करायी सफाई

रानीश्वर सीएचसी गेट पर जलजमाव की समस्या का समाधान हुआ. प्रभात खबर की खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नाली बनाकर और सफाई कराकर तुरंत राहत पहुंचाई.

रानीश्वर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रानीश्वर के मुख्य गेट के सामने जलजमाव की समस्या से अब लोगों को राहत मिलने लगी है. सीएचसी के मुख्य द्वार पर जलजमाव और उससे मरीजों व परिजनों को हो रही परेशानी को लेकर शनिवार को प्रकाशित खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन ने समस्या के तत्काल समाधान की पहल शुरू कर दी.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदियानंद मंडल के निर्देश पर सीएचसी में तैनात सफाई कर्मियों को जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगाया गया. सफाई कर्मियों ने मुख्य गेट के सामने पानी की निकासी के लिए नाली बनायी. इसके साथ ही गेट के आसपास उगी झाड़ियों की भी साफ-सफाई करायी गयी.

खबर प्रकाशित होने के बाद शुरू हुआ काम

सीएचसी के मुख्य गेट के सामने लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती थी.

इस समस्या को लेकर प्रभात खबर में 'सीएचसी के गेट पर जलजमाव, परेशानी' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गयी थी. खबर सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कदम उठाते हुए जल निकासी और साफ-सफाई का काम शुरू कराया.

स्थायी समाधान की भी होगी पहल

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदियानंद मंडल ने बताया कि फिलहाल जल निकासी के लिए नाली बनाकर तत्काल व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी पहल की जा रही है, ताकि भविष्य में सीएचसी के मुख्य गेट के सामने जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >