मैट्रिक-इंटर में 100 प्रतिशत रिजल्ट देने वाले प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित

उपायुक्त ने कहा कि इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष शत-प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि पर बधाई दी.

संवाददाता, दुमका जैक द्वारा जारी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा व इंटरमीडियट विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 छात्र-छात्राओं व जिले के शत-प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त करने वाले 43 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने पुरस्कृत किया. सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. छात्रों के करियर कॉउसलिंग के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को कई निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष शत-प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि पर बधाई दी. कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. सभी बच्चों ने अपने-अपने शिक्षकों माता-पिता, स्कूल, समाज तथा समस्त जिले को गौरवान्वित किया है. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार और जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय जो इस वर्ष प्रथम बार 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए. शत-प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त किया. विद्यालय में अनाथ व बेसहारा गरीबी रेखा से नीचे स्तर के छात्र अध्ययनरत हैं. इनका प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >