रानीश्वर में जुटे प्रखंड भर के पुरोहित, संस्कृति बचाने को ब्राह्मण समाज ने भरी हुंकार

रानीश्वर में ब्राह्मण समुदाय ने अपनी संस्कृति और पेशा को बचाए रखने के लिए पुरोहितों का सम्मान समारोह आयोजित किया. स्वामी नित्यव्रतानंद महाराज ने युवाओं से अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया.

रानीश्वर : ब्राह्मणों की पेशा और संस्कृति को बचाये रखने के लिए रविवार को रानीश्वर स्थित खादी भंडार प्रांगण में एक दिवसीय पुरोहित ब्राह्मणों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. पूजा पार्वण दसकर्मा सेंटर की पहल पर आयोजित इस समारोह में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ब्राह्मण समुदाय के लोग शामिल हुए. सम्मान समारोह का शुभारंभ भारत सेवाश्रम संघ पाथरा के स्वामी नित्यव्रतानंदजी महाराज के नेतृत्व में भारत सेवाश्रम संघ के बच्चों के द्वारा गीता पाठ के साथ तथा अतिथियों के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया.

संस्कृति से दूर नहीं जाने की अपील

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी नित्यव्रतानंद महाराज ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज से उच्च शिक्षित होकर बहुत सारे लोग अपनी संस्कृति से दूर चले जा रहे हैं. अपनी संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत है. आजीविका के लिए ब्राह्मण जो भी पेशा में रहें, पर संस्कृति बरकरार रखने की जरूरत है. उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति से बचे रहने की बात कही. सनातन धर्म में पूजा अर्चना, संस्कृति, परंपरा आदि से दूर नहीं जाना चाहिए.

युवाओं से परंपरा बचाने का आह्वान

कई वक्ताओं ने कहा कि आज ब्राह्मण समुदाय के बहुत सारे युवा वर्ग पूजा अर्चना करना नहीं चाहता है. बहुत सारे ब्राह्मण वर्ग के युवाओं का कहना है कि पूजा अर्चना में पैसा नहीं है, पर ब्राह्मण समुदाय के युवाओं को अपनी परंपरा और संस्कृति को बरकरार रखने की जरूरत भी है.

धर्म और परंपरा बचाने पर जोर

समारोह में तापस पंडा आदि के अलावा अन्य ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए अपनी धर्म, संस्कृति, परंपरा को बरकरार रखने की अपील की. मंच का संचालन बापी दास ने किया. समारोह में चंद्रमोहन भट्टाचार्य, पार्थ चक्रवर्ती, बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय, प्राण गोपाल बनर्जी, अनिर्वाण चक्रवर्ती, देवाशीष चक्रवर्ती, रघुनाथ हाजरा, फाल्गुनी चक्रवर्ती, चंचल पंडा, सोमनाथ आचार्य आदि सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे.

गीता श्लोक पाठ के साथ समापन

अंत में स्वामी नित्यव्रतानंद महाराज के नेतृत्व में भारत सेवाश्रम संघ पाथरा के बच्चों ने गीता के श्लोक पाठ किया. इसके उपरांत समारोह का समापन किया गया.



गीता श्लोक पाठ करते स्वामीजी व बच्चे | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >