10वें शहादत दिवस पर भागवत राउत को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच व पटेल सेवा संघ दुमका के तत्वावधान में संपन्न हुआ.

संवाददाता, दुमका शहीद सरदार भागवत राउत के 10वें शहादत दिवस पर रविवार को श्रद्धासुमन अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच व पटेल सेवा संघ दुमका के तत्वावधान में संपन्न हुआ. शुरुआत गायत्री मंदिर प्रांगण, भागवत नगर महुआडंगाल में हुई. इसके बाद पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. श्रद्धांजलि सभा में स्व भागवत राउत की धर्मपत्नी सह जिला परिषद सदस्य चिंता देवी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. मौके पर पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार राउत, सिविल सोसायटी के उपाध्यक्ष प्रेम केशरी, प्रो विनय सिन्हा समेत अन्य वक्ताओं ने शहीद भागवत राउत के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि भागवत राउत हमेशा गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे, उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसमें शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं बच्चे भी शामिल हुए और श्रद्धासुमन अर्पित किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन पटेल सेवा संघ के सचिव संदीप कुमार जय बमबम ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >