चार सूत्री मांगों को लेकर बरमसिया के लोगों ने किया प्रदर्शन

70-80 वर्षों से चलायमान रास्ता को अवरुद्ध करने वाले पर कार्रवाई करते हुए बोका बाबा मंदिर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराने की मांग की.

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर के संरक्षक गुहीराम मिर्धा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चार सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान 70-80 वर्षों से चलायमान रास्ता को अवरुद्ध करने वाले पर कार्रवाई करते हुए बोका बाबा मंदिर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराने, पूर्व अध्यक्ष व समिति द्वारा विगत 25 वर्षों से लंबित आय व्यय का ब्यौरा उपलब्ध नहीं करने व ब्योरा की मांग करने पर झूठे केस में फंसाने की साजिश रचने, पुराने अध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों पर दबाव बनाने के लिए दो दर्जन ग्रामीणों को प्लीडर नोटिस देने संबंधी मांग-पत्र उपायुक्त को सौंपने का निर्णय लिया. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुकुमार मंडल व बरमसिया, मोहनपुर व कुशपहाड़ी के ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >