पेंशन बंद तो चूल्हा ठंडा! चार-पांच माह से भुगतान के इंतजार में वृद्ध-विधवा, कार्यालय का काट रहे चक्कर

सरैयाहाट में पिछले 4-5 महीनों से वृद्धा और विधवा पेंशन का भुगतान रुका हुआ है. इससे लाभार्थी भारी आक्रोश में हैं और अपने जीवन-यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने भुगतान शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

सरैयाहाट : प्रखंड क्षेत्र में पिछले 4-5 माह से वृद्धा एवं विधवा पेंशन का भुगतान ठप होने से लाभुकों में भारी आक्रोश है. पेंशन की आस में दूर-दराज गांवों से आए वृद्ध और विधवा महिलाएं रोजाना प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है.

कई लाभुक पहुंचे प्रखंड कार्यालय

मंगलवार को पथरा पंचायत के कुरूवा गांव के गजाधर मिस्त्री, भगवती देवी, अझोला देवी, फुला देवी, बुधनी देवी, पिंडरा गांव की दुखनी बीबी तथा भतुरिया गांव के तालामय हेम्ब्रम व तालको टुडू सहित कई लाभुक प्रखंड कार्यालय पहुंचे. सभी ने एक स्वर में बताया कि उन्हें महीनों से पेंशन नहीं मिली है.

दवा और राशन जुटाना हुआ मुश्किल

लाभुकों ने बताया कि पेंशन नहीं मिलने से उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. पेंशन ही उनके जीवन-यापन का एकमात्र सहारा है. इसके बंद होने से दवा, राशन और दैनिक जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है.

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पेंशन भुगतान शुरू कराने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रकांत कुमार

पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर सक्रिय हूं, जहां मैंने जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है. ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रही है. पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित की आवाज बनने का निरंतर प्रयास है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >