एमपीएल में पथराकुंडी लायंस व रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीते मैच

रोमांचक में स्ट्राइकर्स ने सचिन के 31 व फिरदौस के 26 रनों के सहारे मैच को एक गेंद शेष रहते जीत लिया.

प्रतिनिधि,काठीकुंड एमपीएल के लीग मुकाबले में दो मैच खेले गये. पहला मुकाबला आशिकी इलेवन स्टार व पथराकुंडी के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इमाम के 58 व अरबाज के 36 रनों की बदौलत आशिकी इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलते हुए पथराकुंडी लायंस ने मुशाहिद के 13 गेंदों में तूफानी 49 रनों की बदौलत मुकाबले को चार गेंद शेष रहते ही जीत लिया. शानदार बल्लेबाजी के लिए मुशाहिद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. दूसरा मुकाबला साद इलेवन व रॉयल स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साद इलेवन 9.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों को साद इलेवन के गेंदबाजों ने आसानी से रन नहीं बनाने दिया. 84 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में स्ट्राइकर्स ने आठ विकेट गवां दिए. रोमांचक में स्ट्राइकर्स ने सचिन के 31 व फिरदौस के 26 रनों के सहारे मैच को एक गेंद शेष रहते जीत लिया. 26 रनों के साथ 4 विकेट झटकने वाले रॉयल स्ट्राइकर्स के हरफनमौला खिलाड़ी फिरदौस को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >