शिकारीपाड़ा में प्रमुख ने की समीक्षा, बांटने के लिए पंसस ने मांगे 15-15 कंबल

प्रसव के लिए किसी भी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर एमसीपी कार्ड द्वारा 750 रुपए भुगतान किया जाएगा.

शिकारीपाड़ा. पंचायत समिति सदस्यों के संग शनिवार को प्रमुख हुदु मरांडी ने समीक्षा बैठक की. इसमें पंचायत समिति सदस्यों की मांग पर उनके क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच वितरण करने के लिए 15-15 कंबल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. विभागवार समीक्षा में प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवानंद मिश्रा ने आयुष्मान कार्ड के संबंध में बताते हुए कहा कि लाल या हरा कोई भी राशनकार्ड के लाभुकों का आयुष्मान कार्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा में बनाया जाता है. उन्होंने सदस्यों से अनुरोध किया कि संस्थागत प्रसव कराने के लिए अपने आसपास के गांवों के लोगों को जागरूक करें. प्रसव के लिए किसी भी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर एमसीपी कार्ड द्वारा 750 रुपए भुगतान किया जाएगा. बीइइओ जियारुल इस्लाम ने बताया कि प्रखंड में 2000 साइकिल वितरण का लक्ष्य था. इसमें 1896 साइकिल का वितरण किया गया है तथा शेष साइकिल का वितरण अगले सप्ताह में करा लिया जाएगा. महिला पर्यवेक्षिका हेमलता कुमारी ने बताया कि प्रखंड को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्ध योजना के लिए 3142 का लक्ष्य हासिल है, जिसमें 1978 लाभुकों को ही जोड़ा जा सका है. पशु चिकित्सक बाल मुकुंद ने बताया कि प्रखंड में चलंत पशु चिकित्सा वाहन उपलब्ध है. पशुपालक अपने बीमार पशु की चिकित्सा के लिए 1962 पर कॉल कर सकते हैं. चिकित्सक सहित उक्त वाहन आपके घर पहुंच जाएगी. इस दौरान प्रभारी बीएओ रोहित वर्मा ने बताया कि किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिए प्रखंड के 4 धान अधिप्राप्ति केंद्र खुले हैं. जहां निबंधित किसान 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेच सकते हैं. भुगतान 48 घंटे में प्राप्त हो जाएगा. बीपीओ संदीप कुमार ने बताया कि मनरेगा के तहत निर्मित कूप के लाभुक को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर पंपसेट दिया जाएग. मौके पर उप प्रमुख वाहिद अंसारी, बीडीओ एजाज आलम, प्रभारी बीपीआरओ सहित प्रखंड कर्मी व पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >