टायंजोर पंचायत ने खींची विकास की तस्वीर, सामाजिक संसाधन मानचित्र को मिली मंजूरी

टायंजोर पंचायत में सामाजिक संसाधन मानचित्र (एसआरएम) निर्माण कार्यशाला संपन्न. विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सर्वसम्मति से मिली मंजूरी.

गोपीकांदर : गोपीकांदर प्रखंड के टायंजोर पंचायत सचिवालय में गुरुवार को मुखिया स्नेहलता मरांडी की अध्यक्षता में पीएआई एवं सामाजिक संसाधन मानचित्र (एसआरएम) निर्माण तथा तैयार मानचित्र को अंतिम रूप देने के लिए पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण की कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, जेएसएलपीएस प्रतिनिधियों, सिनी संस्था के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

गांव-गांव के मानचित्रों की समीक्षा

कार्यशाला के दौरान पंचायत के सभी ग्रामों से तैयार सामाजिक संसाधन मानचित्रों की क्रमवार समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान आवश्यक संशोधन और सुधार किए गए. आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, चापाकल, कुआं, तालाब, सड़क, मंदिर एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को सही रूप से अंकित कर मानचित्रों को अंतिम रूप दिया गया.

सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति

उपस्थित सदस्यों ने सभी ग्रामों के संसाधन मानचित्रों का अवलोकन किया और सर्वसम्मति से उन्हें स्वीकृति प्रदान की. साथ ही पंचायत का समेकित सामाजिक संसाधन मानचित्र तैयार कर पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उपयोग करने का निर्णय लिया गया.

तकनीकी सहयोग की सराहना

बैठक के अंत में मुखिया स्नेहलता मरांडी ने सिनी संस्था द्वारा दिए जा रहे तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की. उन्होंने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में पंचायत सचिव महेशलाल मुर्मू, सिनी संस्था के प्रतिनिधि मनोज झा, इरशाद अंसारी एवं बालिका हेंब्रम, एलिशा बास्की, वार्ड सदस्य सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि, फ्रंटलाइन कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >