प्रतिनिधि, दुमका दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुरकुंडा बाजार में घरेलू विवाद के बाद नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पहचान भुरकुंडा बाजार निवासी बरुण दे की 22 वर्षीया पत्नी संपा दे के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रविवार को किसी घरेलू विवाद के बाद संपा दे ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल मोहुलपहाड़ी मिशन अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल पुलिस अस्पताल पहुंची. शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मुफस्सिल थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस जांच में जुटी है.
घरेलू विवाद में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत
पहचान भुरकुंडा बाजार निवासी बरुण दे की 22 वर्षीया पत्नी संपा दे के रूप में हुई है.
