नांदना-पहाड़पुर सड़क का जेई ने किया निरीक्षण, पक्कीकरण की उठी मांग

रानीश्वर में नांदना-पहाड़पुर की कच्ची सड़क से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान हैं. जेई ने निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने पक्कीकरण की मांग उठाई है.

रानीश्वर. ग्रामीण कार्य विभाग के रानीश्वर प्रशाखा के जेइ स्वौगत मांझी ने प्रखंड अंतर्गत पाटजोड़ पंचायत के नांदना-पहाड़पुर जर्जर सड़क का निरीक्षण किया. सड़क कच्ची होने के कारण बरसात के मौसम में इसमें कीचड़ भर गया है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है.

कीचड़ से स्कूल जाना मुश्किल

ग्रामीण लंबे समय से इस जर्जर सड़क के पक्कीकरण की मांग करते आ रहे हैं. उल्लेखनीय है कि रघुनाथपुर से नांदना और महेषखाला से पहाड़पुर तक दोनों ओर से सड़क का पक्कीकरण किया गया है. लेकिन नांदना से पहाड़पुर के बीच करीब दो किलोमीटर सड़क कच्ची रहने के कारण इसकी स्थिति जर्जर हो गई है. नांदना में हाईस्कूल है. पाटजोड़ की ओर से पाटजोड़, ढोड्डा, नवग्राम, महेषखाला, पहाड़पुर, मेटेलकोंदा समेत अन्य गांवों के बच्चे प्रतिदिन इसी जर्जर सड़क से होकर स्कूल आते-जाते हैं. बरसात में सड़क पर कीचड़ जमा होने से बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क का पक्कीकरण कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >