दुमका. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एएन कॉलेज दुमका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. युवाओं को लोकतंत्र की समझ और मतदान के महत्व से परिचित कराना समय की आवश्यकता है. जनमत शोध संस्थान के सचिव अशोक सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य युवा और नए मतदाताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराना है. इस दिशा में मेरा युवा भारत केंद्र दुमका द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय और प्रभावी हैं. एएन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अनहद लाल के संयोजन एवं संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ प्रमोद कुमार झा, प्रो राजीव रंजन सिंह, डॉ संजय पाठक सहित सभी प्राध्यापकगण, शिक्षकेतर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए. छात्रों की ओर से उज्ज्वल उपाध्याय, मो ओबेद रजा, मिथुन लो, कुंदन कुमार, रीतु ठाकुर आदि ने अपने विचार रखे. वहीं गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ बिरेन चंद्र गोराई ने भी नए मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उद्देश्य से अवगत कराया. कार्यक्रम में जैकब मालतो, राजकुमार पहाड़िया, पिंटो पहाड़िया, मोती यादव, महेश्वर मालतो, आनंद मालतो, गुलशन पहाड़िया, चमरा पहाड़िया, दरिया पहाड़िया, कौशल्या कुमारी, जैनी फिलोमिना हांसदा, रिमिनोम सोरेन, सुरुघनी मुर्मू, दिवाकर मंडल सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
मेरा युवा भारत ने मतदाताओं को किया जागरूक

मेरा युवा भारत ने मतदाताओं को किया जागरूक
Copied link
लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. युवाओं को लोकतंत्र की समझ और मतदान के महत्व से परिचित कराना समय की आवश्यकता है.