रानीश्वर. रानीश्वर हटिया के पास जिला परिषद की जमीन पर लगभग 2.43 करोड़ रुपये की लागत से बहुद्देशीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है. दो मंजिला आधुनिक भवन बनने से सरकारी कार्यक्रमों के संचालन के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी. परिसर में पूर्व से चहारदीवारी और सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा चुका है. यह भवन उस ऐतिहासिक स्थल पर बन रहा है, जहां अंग्रेजी शासनकाल का डाक बंगला स्थित था. स्थानीय लोगों के अनुसार स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद यहां ठहरे थे. मसानजोर डैम के शिलान्यास के समय भी वे इस डाक बंगले में कुछ समय के लिए रुके थे. वर्षों तक उपेक्षा के कारण डाक बंगला ध्वस्त हो गया था. लंबे समय से इसकी जगह नए भवन की मांग की जा रही थी. भवन निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र को एक आधुनिक सार्वजनिक सुविधा केंद्र उपलब्ध होगा.
ढाई करोड़ की लागत से बन रहा बहुद्देशीय भवन, लोगों को मिलेगा लाभ

ढाई करोड़ की लागत से बन रहा बहुद्देशीय भवन, लोगों को मिलेगा लाभ
Copied link
रानीश्वर हटिया के पास जिला परिषद की जमीन पर लगभग 2.43 करोड़ रुपये की लागत से बहुद्देशीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है.