काम से लौटे तो पार्किंग से गायब मिली बाइक, वी टू मॉल में चोरी का मामला दर्ज

दुमका के वी टू मॉल की पार्किंग से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई है. पीड़ित की शिकायत पर टाउन थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

दुमका : दुमका शहर के वी टू मॉल की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर दुमका टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

काम से लौटे तो पार्किंग से गायब मिली बाइक

आवेदन के अनुसार देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले धनश्याम पंडित 31 अगस्त 2026 को करीब 12:50 बजे अपनी मोटरसाइकिल वी टू मॉल की पार्किंग में खड़ी कर किसी काम से गए थे. करीब 4:30 बजे वापस लौटने पर पार्किंग में बाइक नहीं मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला.

ग्लैमर ब्लू रंग की है मोटरसाइकिल

चोरी हुई मोटरसाइकिल ग्लैमर ब्लू रंग की है. आवेदन में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच04एम 0192 बताया गया है.

मामले में दुमका टाउन थाना में कांड संख्या 161/26, बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >