काठीकुंड में गूंजा मिलाद-उल-नबी का पैगाम, जुलूस में दिखा भाईचारे का उत्साह

पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर काठीकुंड में विशाल जुलूस निकला. मुस्लिम समुदाय ने प्रेम, शांति और भाईचारे का दिया संदेश.

काठीकुंड : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जाने वाले मिलाद-उल-नबी को लेकर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उत्साह का माहौल रहा. पथराकुंडी, मधुबन, बमनडीहा और पिपरा सहित आसपास के गांवों से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जुलूस निकाला.

भाईचारे और शांति का दिया संदेश

जुलूस विभिन्न गांवों से होकर निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा. इस दौरान लोगों ने नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश दिया.

मधुबन चौक पर जुलूस सभा में बदला

मधुबन चौक पर पहुंचने के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया. यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ने इंसानियत, मोहब्बत, रहमत, अमन, भाईचारे और नेक आचरण का संदेश दिया.

युवाओं को शिक्षा और अच्छे आचरण का संदेश

वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाएं समाज में समानता, न्याय और आपसी सद्भाव कायम करने की प्रेरणा देती हैं. लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने तथा समाज में शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखने की अपील की गई. साथ ही युवाओं को शिक्षा, अच्छे आचरण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >