रानीश्वर कॉलेज से युवाओं को खेल का संदेश : पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे बढ़ें

रानीश्वर के मयुराक्षी ग्रामीण कालेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया. खेल के महत्व और करियर पर चर्चा की गई.

रानीश्वर : मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज, रानीश्वर में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को खेल के महत्व और खेल के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी.

पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे बढ़ें युवा

प्रभारी प्राचार्य प्रो. नव कुमार पाल ने कहा कि विद्यार्थियों को खेल के बारे में हमेशा जानकारी प्राप्त करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं. खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

खेल से करियर के साथ स्वास्थ्य को भी मिलता है लाभ

खेल विभाग के अध्यक्ष प्रो. आशीष कुमार मंडल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए खेल के महत्व की जानकारी दी. एनएसएस इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रुपम कुमारी ने कहा कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से खेल के क्षेत्र में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अब छात्राओं की भी खेलों में भागीदारी बढ़ रही है. खेल के माध्यम से करियर बनाने के साथ शरीर को स्वस्थ भी रखा जा सकता है.

मेजर ध्यानचंद की जीवनी की दी जानकारी

एनसीसी की लेफ्टिनेंट डॉ. रीना कुमारी ने छात्र-छात्राओं को खेल के महत्व के बारे में जानकारी दी. पीटीआई चंदन घोष ने कॉलेज में उपलब्ध खेल सुविधाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया. साथ ही हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान प्रो. काजल मंडल, डॉ. प्रशांत पातर सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >