एसकेएमयू में पीजी नामांकन को लेकर बैठक, सभी पांच संस्थानों को मिले 4718 आवेदन

विज्ञान संकाय में गणित और भूगोल सबसे पसंदीदा विषय बने हुए हैं. एमबीए-एमसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी अपेक्षित आकर्षण नहीं बना पा रहे हैं.

दुमका. सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में स्नातकोत्तर केंद्र में नामांकन के लिए कुल 1527 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी पांच संस्थानों को मिलाकर कुल 4718 आवेदन आए हैं. जबकि देवघर कॉलेज में 1319 आवेदन, साहिबगंज कॉलेज में 1260, गोड्डा कॉलेज में 572 और सत्संग कॉलेज जहां केवल कॉमर्स की पढ़ाई होती है, वहां के लिए कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए हैं. मंगलवार को स्नातकोत्तर में नामांकन को लेकर सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों एवं सभी संकायाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रोफेसर डॉ कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक के दौरान पीजी नामांकन प्रक्रिया को सुचारू पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने अपने-अपने सुझाव रखे तथा नामांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा न आए, इस पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ जैनेंद्र यादव ने जानकारी दी कि 5 फरवरी तक मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी. इसके पश्चात 6 फरवरी से 21 फरवरी तक संबंधित विभागों एवं कॉलेजों में दस्तावेज़ सत्यापन यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वहीं 22 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी तथा 23 फरवरी से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी. बैठक में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ जैनेंद्र यादव, कुलसचिव डॉ राजीव रंजन शर्मा, वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, सीसीडीसी डॉ अब्दुस सत्तार, परीक्षा नियंत्रक डॉ रीना नीलिमा लकड़ा, विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ नीलेश कुमार तथा सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ टीपी सिंह के अलावा डॉ संतोष सिंह, डॉ एसएल बोंडाया, डॉ एसएन अधिकारी, डॉ राजेश यादव, डॉ रंजना त्रिपाठी, डॉ संजीव कुमार, डॉ कलानंद ठाकुर, डॉ सुजीत सोरेन, डॉ संतोष शील, डॉ डीके मिश्रा, डॉ सुशील टुडू, दीपक कुमार, स्वेता मरांडी, डॉ पूनम हेंब्रम, डॉ राजीव रंजन सिन्हा, डॉ बिनोद मुर्मू, डॉ ज्ञान चंद, डॉ अमिता एवं डॉ पीपी सिंह भी उपस्थित रहे. गणित व भूगोल जैसे विषय छात्रों की पहली पसंद बनकर उभरे : दुमका के पीजी डिपार्टमेंट में नामांकन के लिए आवेदन के आंकड़े बताते हैं कि विषयों के प्रति छात्रों की रुचि समान नहीं है. कुछ विभागों में जहां सीटों से कहीं अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहीं कई विभागों में न्यूनतम आवेदन भी चिंता का विषय बनते दिख रहे हैं. गणित और भूगोल जैसे विषय छात्रों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. गणित में स्वीकृत 100 सीटों के मुकाबले 204 व भूगोल में 200 सीटों के विरुद्ध 294 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जबकि प्राणी विज्ञान, अंग्रेज़ी और हिंदी जैसे विभागों में सीटों के अनुपात में आवेदन लगभग संतोषजनक रहे हैं. पीजी दर्शनशास्त्र विभाग में महज 2 व मनोविज्ञान में 3 ही आवेदन : वहीं दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, उर्दू, संताल संस्कृति अध्ययन, बंगाली तथा प्रोफेशनल कोर्स एमबीए और एमसीए में आवेदन संख्या बेहद कम रही. कुछ विभागों में तो कुल सीटों के 10 प्रतिशत से भी कम आवेदन मिले हैं. यह स्थिति न केवल विभागीय अस्तित्व बल्कि भविष्य की अकादमिक योजना पर भी सवाल खड़े करती है. इसके कारण रोजगार उन्मुख विषयों की ओर बढ़ता छात्र झुकाव, स्थानीय स्तर पर करियर काउंसलिंग की कमी, कुछ विषयों में शोध, प्लेसमेंट और आधुनिक पाठ्यक्रम का अभाव व प्रोफेशनल कोर्स में अपेक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर व इंडस्ट्री कनेक्ट की कमी मानी जा रही है. वनस्पति विज्ञान – स्वीकृत सीटें: 100 | प्राप्त आवेदन: 21 रसायन विज्ञान – स्वीकृत सीटें: 100 | प्राप्त आवेदन: 21 गणित – स्वीकृत सीटें: 100 | प्राप्त आवेदन: 204 भौतिकी – स्वीकृत सीटें: 100 | प्राप्त आवेदन: 51 प्राणी विज्ञान – स्वीकृत सीटें: 120 | प्राप्त आवेदन: 116 बंगाली – स्वीकृत सीटें: 60 | प्राप्त आवेदन: 16 अंग्रेज़ी – स्वीकृत सीटें: 120 | प्राप्त आवेदन: 119 हिंदी – स्वीकृत सीटें: 200 | प्राप्त आवेदन: 162 संस्कृत – स्वीकृत सीटें: 60 | प्राप्त आवेदन: 21 संताली – स्वीकृत सीटें: 150 | प्राप्त आवेदन: 64 उर्दू – स्वीकृत सीटें: 60 | प्राप्त आवेदन: 8 दर्शनशास्त्र – स्वीकृत सीटें: 60 | प्राप्त आवेदन: 2 अर्थशास्त्र – स्वीकृत सीटें: 150 | प्राप्त आवेदन: 72 भूगोल – स्वीकृत सीटें: 200 | प्राप्त आवेदन: 294 इतिहास – स्वीकृत सीटें: 200 | प्राप्त आवेदन: 143 राजनीति विज्ञान – स्वीकृत सीटें: 150 | प्राप्त आवेदन: 81 मनोविज्ञान – स्वीकृत सीटें: 60 | प्राप्त आवेदन: 3 समाजशास्त्र – स्वीकृत सीटें: 100 | प्राप्त आवेदन: 42 संताल संस्कृति अध्ययन – स्वीकृत सीटें: 60 | प्राप्त आवेदन: 7 वाणिज्य – स्वीकृत सीटें: 100 | प्राप्त आवेदन: 48 एमबीए – स्वीकृत सीटें: 60 | प्राप्त आवेदन: 13 एमसीए – स्वीकृत सीटें: 60 | प्राप्त आवेदन: 19

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >