वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी पर हुई चर्चा

निर्णय लिया गया कि 16 व 17 जनवरी को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता होगी. पीटीआइ चंदन कुमार घोष ने विभिन्न इवेंट्स को लेकर चर्चा की.

रानीश्वर. मयुराक्षी ग्रामीण काॅलेज रानीश्वर में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल ने की. निर्णय लिया गया कि 16 व 17 जनवरी को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता होगी. पीटीआइ चंदन कुमार घोष ने विभिन्न इवेंट्स को लेकर चर्चा की. प्राचार्य प्रो पाल ने कहा कि सभी इवेंट्स में छात्र छात्राएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. बैठक में खेल प्रेसिडेंट प्रो माजीद नदीम, वाईस प्रेजिडेंट डॉ रुपम कुमारी, प्रो काजल मंडल, अफरोज खान, कल्याण घोष, रोबिन प्रेम मुर्मू, विश्वनाथ घोष आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >