जलस्तर घटते ही मसानजोर के 8 गेट बंद, 2 से अब भी 3000 क्यूसेक पानी की निकासी

मसानजोर डैम का जलस्तर कम होने के बाद प्रशासन ने 8 गेट बंद कर दिए हैं. अब केवल 2 हाई लेवल गेट से 3000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

रानीश्वर : मसानजोर डैम का जलस्तर कम होने के बाद डैम से खोले गये 10 गेट में से आठ गेट बंद कर दिये गये हैं. इनमें सात फ्लड गेट और एक हाई लेवल गेट शामिल हैं. फिलहाल दो हाई लेवल गेट खुले हैं, जिनसे करीब 3000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है.

सोमवार सुबह मसानजोर डैम का जलस्तर 385.70 फीट दर्ज किया गया. आठ गेट बंद किये जाने के बाद मयुराक्षी नदी के जलस्तर में भी कमी आयी है. नदी का पानी कम होने से आसपास के गांवों में सामान्य स्थिति लौटने लगी है.

जलस्तर घटते ही नदी में उतरे मछुआरे

मयुराक्षी नदी का जलस्तर कम होने के बाद नदी किनारे बसे विभिन्न गांवों के मछुआरे फिर से सक्रिय हो गये हैं. मछुआरे जाल लेकर नदी में उतर रहे हैं और मछली पकड़ने का काम शुरू कर दिया है. नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही मछुआरों में भी गतिविधियां बढ़ गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >