प्रेम प्रसंग में खूनी खेल! कुएं में मिला विवाहिता का शव, प्रेमी भेजा गया जेल

प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद विवाहिता की कुएं में संदिग्ध मौत. पुलिस ने प्रेमी को हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा.

मसलिया : मसलिया थाना क्षेत्र के बेलगंजिया गांव में विवाहिता सुमन चौधरी (33) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी रोहित रजक (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका के पति दीपक कुमार चौधरी के बयान पर रोहित के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव कुएं में डालने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विवाद के बाद कुएं में शव डालने का आरोप

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात रोहित रजक सुमन के घर आया था. परिजनों के सो जाने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. पति के बयान के अनुसार, विवाद के दौरान मारपीट के बाद रोहित ने सुमन को घसीटकर घर के सामने स्थित कुएं में डाल दिया. गुरुवार सुबह खोजबीन के दौरान महिला का शव कुएं से बरामद हुआ.

पैसे की मांग को लेकर विवाद की बात

पुलिस जांच में सुमन और रोहित के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आयी है. बताया गया कि सुमन द्वारा रोहित से बार-बार पैसे की मांग किये जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. पुलिस ने मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिलन कुमार साधु

मिलन कुमार साधु वर्ष 2010 से प्रभात खबर से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत मसलिया प्रखंड के दलाही प्रतिनिधि के रूप में की थी. वर्तमान में वे प्रभात खबर के मसलिया प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के संकलन एवं प्रकाशन में उनकी विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >