पति ड्यूटी पर थे, इधर घर में फंदे से झूल गई 24 वर्षीय विवाहिता

सरैयाहाट में दर्दनाक घटना। विवाहिता चांदनी बीबी ने घर में फंदे से झूलकर जान दी। पति ड्यूटी पर थे। कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी.

सरैयाहाट : सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सरैया बस्ती स्थित मुस्लिम टोला में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 24 वर्षीय चांदनी बीबी, पति सनोवर अंसारी के रूप में हुई है।

घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटके शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक ने चांदनी बीबी को मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के कारणों का अब तक नहीं चला पता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना के समय ड्यूटी पर थे पति

बताया जाता है कि मृतका के पति सनोवर अंसारी थाना का वाहन चलाते हैं और घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें पत्नी द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत पुलिस के साथ अपने घर पहुंचे।

गुरुवार को दुमका में होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को दुमका में कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को खंगालने में जुटी है।

मायके पक्ष से अब तक नहीं मिला लिखित आवेदन

हालांकि मायके पक्ष की ओर से थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रकांत कुमार

पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर सक्रिय हूं, जहां मैंने जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है. ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रही है. पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित की आवाज बनने का निरंतर प्रयास है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >