बासुकिनाथ : सावन के पवित्र महीने में बासुकिनाथ धाम में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना के बाद होने वाली भव्य आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा. आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे.
वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा मंदिर परिसर
मंदिर के पुजारी विधि-विधान के साथ बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना करा रहे हैं. पूजा के बाद आरती की जाती है. शंख, घंटा और मंत्रोच्चार के बीच आरती का दृश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति करा रहा . भक्त हाथ जोड़कर बाबा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं.
