सेवा के 50 साल, अब नई उड़ान; लायंस क्लब दुमका संप ने मनाया स्वर्णिम सफर, नयी टीम ने संभाली कमान

लायंस क्लब दुमका संप ने सेवा, समर्पण और मानवता के पांच दशक पूरे कर लिए हैं. 50वें वार्षिक उत्सव में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया. क्लब ने स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में अपनी भविष्य की योजनाओं को रेखांकित किया.

दुमका : सेवा, समर्पण और मानवता के पांच दशक पूरे होने पर लायंस क्लब दुमका संप का 50वां वार्षिक उत्सव सह शपथ ग्रहण समारोह द सिटी गार्डन में धूमधाम से मनाया गया. समारोह में क्लब की पांच दशक लंबी सेवा यात्रा को याद किया गया. स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, मानव कल्याण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में क्लब की ओर से किये गये कार्यों को रेखांकित करते हुए सेवा के इस सिलसिले को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया. समारोह के दौरान सत्र 2026-27 की नयी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

50 साल सिर्फ समय नहीं, सेवा और समर्पण की यात्रा

समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 322 ए के उप जिला पाल पीएमजेएफ लायन सुजीत कुमार ने कहा कि किसी संस्था के लिए 50 वर्ष केवल समय की गणना नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों की लंबी यात्रा है. लायंस क्लब दुमका संप ने पांच दशकों में समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा पहुंचाने का काम किया है. ''हम सेवा करते हैं'' का मूल मंत्र क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के साथ लायंस क्लब दुमका की नयी टीम. | Prabhat Khabar Network

नयी कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

इंस्टॉलिंग ऑफिसर एवं पूर्व जिला पाल एमजेएफ लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि क्लब को इस मुकाम तक पहुंचाने में पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनकी सेवा भावना और समर्पण आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है.

पुनः अध्यक्ष चुने गये लायन डॉ. शमीम अंसारी ने सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अध्यक्ष पद उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने तथा जरूरतमंदों तक क्लब की गतिविधियों को पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प जताया.

डॉ. शमीम अंसारी अध्यक्ष, अमूल्य कुमार पाल सचिव

सत्र 2026-27 में लायन डॉ. शमीम अंसारी अध्यक्ष, लायन अमूल्य कुमार पाल, सुनील जायसवाल और लायन राजेश कुमार चौरसिया उपाध्यक्ष तथा अमूल्य कुमार पाल सचिव बनाये गये. संदीप पटवारी संयुक्त सचिव, राकेश सिंघानिया कोषाध्यक्ष और अमित कुमार संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे.

वहीं रमण कुमार वर्मा जनसंपर्क पदाधिकारी, अमिता रक्षित मेंबरशिप चेयरमैन, नीरज कोठरीवाल क्लब सर्विस चेयरपर्सन, पीएमजेएफ अखिलेश कुमार सिन्हा एलसीआईएफ को-ऑर्डिनेटर और मनोज कुमार घोष क्लब एडमिनिस्ट्रेटर बनाये गये. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को लायन टेमर, सुभाष सिंह को टेल-ट्विस्टर तथा डॉ. श्वेता स्वराज को साइट फर्स्ट चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दी गयी.

सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ गणेश प्रसाद सिंह और जोन चेयरपर्सन एमजेएफ सतीश कुमार ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल की सेवा भावना के अनुरूप दुमका क्लब भी लगातार समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

समारोह में निवर्तमान सचिव लायन प्रदीप्तो मुखर्जी ने सत्र 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. समारोह में बीके मेहारिया, संजीव कुमार गुप्ता, सुनील कुमार साहा, अमित कुमार पटवारी, शहनाज परवीन, सदाशिव गुप्ता, संजीत कुमार सिंह, अंजनी शरण, राजकिशोर सिंह, शिव सरिता, अनुपमा वर्मा, सीमा घोष, नीता चौरसिया, रीमा देवी, पिंकी शरण और पूजा पटवारी आदि मौजूद थे. थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >