बकरी को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, महिला गंभीर घायल

गोपीकांदर के पास सड़क पर अचानक आ गई बकरी को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. इस हादसे में बाइक सवार महिला को सिर में गंभीर चोटें आई हैं. राहगीरों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया.

प्रतिनिधि, गोपीकांदर : खरौनी-दुर्गापुर मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारुड़ीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान पाकुड़िया थाना क्षेत्र के कारीपहाड़ी गांव निवासी चंदन सिंह की पत्नी सूरजमुनि देवी (37 वर्ष) के रूप में हुई है.

अचानक सड़क पर दौड़ पड़ी बकरी

जानकारी के अनुसार सूरजमुनि देवी अपने देवर के साथ बाइक पर सवार होकर खरौनी बाजार गयी थी. बाजार से वापस घर लौटने के दौरान कारुड़ीह गांव के पास अचानक एक बकरी सड़क पर दौड़ गयी. इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. दुर्घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी.

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद महिला के देवर के बाइक लेकर चले जाने की बात बतायी जा रही है. वहीं, स्थानीय राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को तीनपहिया टेंपो की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर पहुंचाया.

सिर में चोट, दुमका रेफर

अस्पताल में डॉक्टर हेमंत मुर्मू ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बताया कि महिला के सिर में चोट लगी है. सीटी स्कैन एवं बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए उसे निजी वाहन से फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >