झारखंड बार काउंसिल के चेयरमैन को बासुकिनाथ में किया सम्मानित

झारखंड बार काउंसिल के चेयरमैन को बासुकिनाथ में किया सम्मानित

बासुकिनाथ. झारखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने गुरुवार को बार काउंसिल के सदस्यों के साथ फौजदारी बाबा का विधिवत पूजा अर्चना किया. इसके बाद दुमका जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निशिकांत प्रसाद ने बासुकिनाथ में फौजदारी बाबा का फोटो भेंट स्वरूप देकर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर चेयरमैन श्री कृष्णा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना को मजबूत किया जायेगा. अधिवक्ता सुरक्षा कानून को भी वकील हित में बताया और कहा कि जब तक न्यायपालिका से जुड़े लोग सुरक्षित भाव से काम नहीं करेंगे, न्यायपालिका मजबूत नहीं होगी. दुमका में हाइकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर जो अड़चन है उसे लेकर अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष निशिकांत प्रसाद के साथ मिलकर पहल करने की भी बात कही. मौके पर झारखंड बार काउंसिल के सदस्य बालेश्वर प्रसाद सिंह, मृत्युंजय श्रीवास्तव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निशिकांत प्रसाद, अधिवक्ता रितेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात रंजन, मनोज पंडा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >