Jama Vidhan Sabha Result 2024: लुईस मरांडी ने भाजपा के सुरेश मुर्मू को दी मात

Jama Chunav Result 2024: जामा विधानसभा सीट पर इस बार एक दिलचस्प प्रतियोगिता देखने को मिलेगी. झामुमो की पारंपरिक सीट पर भाजपा ने अपने पुराने नेता सुरेश मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि झामुमो ने हाल ही में भाजपा से आईं पूर्व मंत्री लोइस मरांडी को अपना प्रत्याशी चुना है. यह सीट दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का महत्वपूर्ण मुद्दा बन गई है.

Jama Assembly Election Result 2024: झारखंड के जामा विधानसभा सीट से झामुमो के लुईस मरांडी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेश मुर्मू को मात देने में कामयाबी हासिल कर ली है. उन्होंने सुरेश मुर्मू को 4356 मतों से पराजित किया. लुईस मरांडी को कुल 51373 वोट मिले. वहीं, भाजपा के सुरेश मुर्मू को 49869 मिले. इन दोनों के जीत-हार का अंतर बहुत कम रहा.

दुमका जिले में स्थित जामा विधानसभा क्षेत्र एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां झामुमो का प्रभाव प्रमुख रहा है. 1980 से लेकर 2005 तक, इस क्षेत्र में झामुमो का शासन कायम रहा है. अब तक हुए 13 विधानसभा चुनावों में झामुमो ने आठ बार विजय प्राप्त की है.

जामा विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम

उम्मीदवारपार्टी
लोइस मरांडीझारखंड मुक्ति मोर्चा
सुरेश मुर्मूभारतीय जनता पार्टी
सनातन डेहरीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
शैलेन्द्र हेम्ब्रम बहुजन समाज पार्टी
अनिल टुडूलोकहित अधिकार पार्टी
चंदन मुर्मूअखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी
जगन हेम्ब्रोमभारत की अंबेडकरवादी पार्टी
डेबिन मुर्मूझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
वेरोनिका मुर्मूझारखंड पार्टी
मीनू मरांडीभारतीय राष्ट्रीय समाजवादी कार्रवाई बल
अर्जुन पुझारनिर्दलीय
अविनाश टुडूनिर्दलीय
पोलीना मुर्मूनिर्दलीय
बिमला मुर्मूनिर्दलीय
बिहारी हांसदानिर्दलीय
रसिक मुर्मूनिर्दलीय
राजीव बास्कीनिर्दलीय
रामकृष्ण हेम्ब्रोमनिर्दलीय

जामा को माना जाता है झामुमो का गढ़

जामा (एसटी) विधानसभा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का गढ़ माना जाता है. इसकी बड़ी वजह भी है. यहां से जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनके पुत्र दुर्गा सोरेन विधायक रह चुके हैं. पिछले 3 विधानसभा चुनावो‍ं से शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन यहां से विधायक चुनीं गईं. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले सीता सोरेन ने जेएमएम छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. बीजेपी के टिकट पर उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा.

झारखंड चुनाव 2024 की लेटेस्ट अपडेट यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >